उपजिलाधिकारी सगड़ी ने धान क्रय केंद्र व अलाव का किया निरीक्षण।
कार्य में लापरवाही बरतने पर कठोर कार्रवाई की दी चेतावनी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अठनारु धान क्रय केंद्र और नगर पंचायत जीयनपुर,अजमतगढ़ में अलाव जलाने का उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने निरीक्षण किया। सोमवार को सुबह उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने अठनारु धान क्रय केंद्र पर हो रही किसानों की धान खरीद का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टाक रजिस्टर, तौल,बोरा व प्रक्रिया की जानकारी ली किसानों को 72 घंटे के अंदर धान खरीद का पैसा उनके खाते में भेजने वही मौसम को देखते हुए धान को सुरक्षित रखने के लिए सचिव को निर्देशित किया। वहीं किसानों के धान खरीद में तेजी लाने के लिए कहा आगे उन्होंने कहा टोकन के हिसाब से धान क्रय किया जाए। साथ ही नगर पंचायत जीयनपुर और नगर पंचायत अजमतगढ़ में अलाव जलाने का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह ने बताया जीयनपुर में 10 जगह अलाव जल रहा है और जगहों पर अलाव जलाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान ठंडक से बचाव के लिए सुबह शाम अलाव जलाने के लिए निर्देश दिया गया है।
No comments:
Post a Comment