जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने तेरही गौशाला का किया निरीक्षण।
बेसहारा पशु को अपने हाथ से खिलाया चारा।
ठंडक से बचाव के लिए दिए दिशा निर्देश।
गौशाला निरीक्षण कर कार्यों पर व्यक्त किया संतोष।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के तेरही गौशाला का जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने किया निरीक्षण व्यक्त किया संतोष। गौशाला पर बेसहारा पशुओं को खिलाया चारा ठंडक से बचाव के दिया निर्देश। महाराजगंज विकास खंड के तेरही गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा गौशाला में पशुओं को हरा चारा,हरा चना व लाई अपने हाथों से खिलाया। जिलाधिकारी ने गौशाला में पशुओं के रहने व चारे और भूसे की व्यवस्था का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने ठंड से पशुओं को बचाने के लिए गौशाला में अलाव की व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को गौशाला पहुंचाने के लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान गौशाला पर बेसहारा पशुओं के रखरखाव व व्यवस्था का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया वही ठंड से बचाव के लिए विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक श्री केके सिंह,उप जिलाधिकारी राजीव रतन सिंह,मुख्य पशु चिकित्सा धिकारी डॉ0 धर्मेन्द्र पाण्डेय,नायब तहसीलदार माधवेंद्र सिंह,खंड विकास अधिकारी सहित अन्य स्थानीय कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment