Monday, January 9, 2023

नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण बहाल करने को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने सगड़ी तहसील पर जमकर की नारेबाजी।

नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण बहाल करने को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने सगड़ी तहसील पर जमकर की नारेबाजी।

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बैनर पोस्टर के साथ नारेबाजी करते हुए नगर पंचायत जीयनपुर का किया भ्रमण।
 
नायब तहसीलदार सगड़ी माधवेंद्र सिंह को सौंपा ज्ञापन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर बाजार में सोमवार राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा ट्रिपल टेस्ट के तहत नगर निकाय चुनाव में ओबीसी का आरक्षण समाप्त करने के विरोध में किए गए उत्तर प्रदेश बंद के आह्वान पर तहसील सगड़ी में भी बंद किया गया‌। जीयनपुर बाजार में बैनर पोस्टर के साथ बंद के समर्थन में जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए सगड़ी तहसील पहुंचा जहां नायब तहसीलदार माधवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार यादव ने कहा यह सरकार ओबीसी विरोधी है और ओबीसी को हक अधिकार देना नहीं चाहती है। इसलिए नगर निकाय चुनाव में सरकार के इशारे पर लखनऊ हाई कोर्ट ने समाप्त किया। क्योंकि सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अमल नहीं करना चाहती है। जबकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा डा0 के कृष्णमूर्ति और अन्य बनाम भारत सरकार के मामले में 11 मई 2010 को तथा विकास किशनलाल गौली बनाम महाराष्ट्र सरकार मामले में 4 मार्च 2021 को पंचायत चुनाव में आरक्षण लागू करने हेतु ट्रिपल टेस्ट प्रणाली के तहत आरक्षण लागू करने को आदेश दिया है। मगर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन किए बगैर नगर निगम चुनाव में आरक्षण घोषित किया गया। भाजपा सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन किए बगैर आरक्षण घोषित करना ओबीसी का आरक्षण खत्म करने का षड़यंत्र है। बहुजन क्रांति मोर्चा के जिला संयोजक रामदवर ने कहा इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने 27 सितंबर 2022 के ही अपने निर्णय में ट्रांसजेंडर को भी ओबीसी में शामिल करने का आदेश दिए हैं। पहले से ही ओबीसी को संख्या के अनुपात में पर्याप्त हिस्सा नहीं मिल रहा है। इसके बावजूद ओबीसी में ट्रांसजेंडर को शामिल करने से ओबीसी की हकमारी और अधिक होगी‌। इसलिए हमारी मांग है कि ट्रांसजेंडर को ओबीसी में डालने के बजाय उनके लिए अलग से कोटा निर्धारित किया जाए ताकि ओबीसी और ट्रांसजेंडर दोनों के साथ न्याय हो सके। इस दौरान जयबहादुर मौर्य, अभिमन्यु प्रधान,वीरेंद्र भारती, रामविनय पटेल,भगवती यादव,सुभाषचंद्र गौतम,दीपांकर कुमार, हरिओम सोनकर,विनोद कुमार, विजय बहादुर यादव,गुंजा यादव,डॉक्टर अखिलेश पटेल, विनोद यादव, अजीत यादव ,लालू प्रसाद मौर्य,जितेंद्र पटेल,रामरतन पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment