धनछुला गांव के सामुदायिक सचिवालय से सीसी कैमरा चोरी।
सचिवालय से दो सीसी कैमरा उठा ले गए चोर।
प्रधान की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धनछुला गांव के सचिवालय में लगे दो सीसी कैमरा तार तोड़ कर उठा ले गए चोर ग्राम प्रधान ने अज्ञात के विरुद्ध दी तहरीर पुलिस जांच में जुटी।
जानकारी के अनुसार धनछुला गांव में पूर्व से निर्मित सचिवालय पर छः माह पूर्व ग्राम प्रधान तहसीलदार के द्वारा सचिवालय पर निगरानी के लिए दो सीसी कैमरा लगाए गए थे। जिसको सोमवार की रात्रि में अज्ञात चोरों के द्वारा सचिवालय के बाहर लगे हुए दोनों कैमरों को तार तोड़ कर चोर उठा ले गए वहीं मंगलवार की सुबह 10:00 बजे सचिवालय पर पंचायत सहायक आरती जब पहुंची तो सचिवालय पर लगे हुए कैमरो को ना पाकर ग्राम प्रधान तहसीलदार को सूचित किया। वहीं ग्राम प्रधान के द्वारा सचिव जय सिंह व खंड विकास के अन्य उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया जिनके निर्देश पर ग्राम प्रधान तहसीलदार ने जीयनपुर थाने पर तहरीर देकर दो सीसी कैमरे चोरी की अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय के निर्देश पर जीयनपुर पुलिस चोरों की तलाश व जांच में जुट गई है।
No comments:
Post a Comment