Thursday, January 5, 2023

भूलेख खतौनी की ऑनलाइन हो रही फीडिंग।

भूलेख खतौनी की ऑनलाइन हो रही फीडिंग।

3 दर्जन से अधिक कर्मचारी भूलेख खतौनी की फिडिंग में जूटे। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के किसानों की भूलेख की खतौनी की हो रही ऑनलाइन फीडिंग तीन दर्जन से अधिक कर्मचारी फिडिंग में जूटे।
जानकारी के अनुसार सगड़ी तहसील क्षेत्र के किसानों की खतौनी को ऑनलाइन फीडिंग युद्ध स्तर पर सगड़ी तहसील के सभागार व भूलेखागार में तेजी से की जा रही है। उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने दोनों स्थानों पर दर्जनों की संख्या में फीडिंग कर रहे कर्मचारियों का निरीक्षण करने के लिए नायब तहसीलदार माधवेंद्र सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गुरुवार की सुबह से लेकर देर शाम तक तेजी के साथ सगड़ी तहसील पर किसानों की खतौनी ऑनलाइन फीडिंग की जा रही थी। जिससे कि किसानों को अपने खतौनी की नकल ऑनलाइन उन्हें प्राप्त हो सके। उन्हें सगड़ी तहसील पर राजस्व कर्मचारियों के खतौनी के लिए भाग दौड़ नहीं करनी पडेगी। सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह ने फीडिंग का निरीक्षण किया व कर्मचारियों को तेजी के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया।

No comments:

Post a Comment