Wednesday, January 4, 2023

पत्नी ने पति सहित परिजनों पर लगाए उत्पीड़न के आरोप।

पत्नी ने पति सहित परिजनों पर लगाए उत्पीड़न के आरोप।

पत्नी के आरोप पर जीयनपुर पुलिस ने पति सहित छ:पर मुकदमा किया दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आलियाबाद कटाई निवासी पत्नी ने पति सहित ससुराल के परिजनों पर मारने पीटने व उत्पीड़न करने का लगाया आरोप जीयनपुर पुलिस ने छः पर मुकदमा किया दर्ज।
जानकारी के अनुसार सुमंगला सिंह पुत्री सूर्यनाथ सिंह निवासी टेघना टकटेउवा थाना घोसी जनपद मऊ का 11 वर्ष पूर्व राजीव सिंह पुत्र परीक्षित सिंह निवासी अलियाबाद कटाई से हिंदू रीति रिवाज के अनुसार विवाह हुआ था जीयनपुर थाने पर सुमंगला सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके पति राजीव सिंह व जेठ शैलेश सिंह,देवर संजय सिंह वह उनकी पत्नी संजू और जेठ के पुत्र विशाल,विकास ससुराल में विवाह के बाद से मारते पीटते थे जिससे परेशान होकर जान बचाने के लिए मायके में चली गई वही फोन पर पति अपने घर लाकर जान मारने की धमकी देते हैं वही मेरे सभी जेवर चूड़ी चैन मंगलसूत्र आदि गहने ससुराल के लोगों ने रख लिया है। नहीं दे रहे हैं पत्नी की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने पति सहित 6 लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment