आर्किटेक्ट युवक के मौत का कारण स्पष्ट नहीं,
पोस्टमार्टम रिपोर्ट बिसरा के लिए प्रिजर्व ।
आर्किटेक्ट मुस्लिम युवक की जहर खाने से हुई मौत।
शरीर पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं मिले चोट के निशान।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा के धन्नी टोला में शिव मंदिर पर मुस्लिम युवक का शनिवार की दोपहर 12:00 बजे शव मिला जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेजा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया वही रिपोर्ट बिसरा के लिए प्रेषित कर दी गई। मुस्लिम युवक की मौत जहर खाने से हुई। कस्बे में मौत का कारण जानने के लिए लोग रहे उत्सुक।
जानकारी के अनुसार फिरोज अहमद पुत्र शमसुद्दीन अहमद उम्र 40 वर्ष निवासी धन्नी टोला अजमतगढ़ कस्बा का शव शनिवार की दोपहर 12:00 बजे प्राचीन शिव मंदिर पर मिला जिसके बाद परिजनों व कस्बे के सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया वही परिजनों के आरोप पर अजमतगढ़ चौकी इंचार्ज लाल बहादुर बिंद को निलंबित करने के पश्चात जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया था। बड़े
भाई खालिद अहमद की तहरीर पर पुलिस ने 3 वर्ष से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाने वाली महिला निशा कनौजिया व अज्ञात के ऊपर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया था। वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका पोस्टमार्टम रिपोर्ट बिसरा के लिए प्रेषित कर दी।वही बिसरा में रिपोर्ट प्रेषित करने पर जहर खाने से हुई मौत वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले। मुस्लिम युवक आर्किटेक्ट की मौत को लेकर अजमतगढ़ कस्बे में भांति-भांति की आपस में चर्चा करते रहे पूरे दिन लोग मौत का कारण जानने के लिए उत्सुक रहे।
No comments:
Post a Comment