Wednesday, January 18, 2023

कमिश्नर के दरबार में पहुंचे मेंहनाजपुर के बैनामेदार।

कमिश्नर के दरबार में पहुंचे मेंहनाजपुर के बैनामेदार। 

मेंहनाजपुर जीयनपुर जमीन का विवाद पहुंचा कमिश्नर के दरबार।

बैनामादारों ने प्रदर्शन कर कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन लगाई न्याय की गुहार।

बैनामादारों ने नीलामीदार पर उप जिलाधिकारी से मिलकर कब्जा कराने का लगाया आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़़ी तहसील क्षेत्र के मेंहनाजपुर जीयनपुर कस्बा के बैनामादारों का जमीन विवाद पहुंचा कमिश्नर के दरबार प्रदर्शन कर कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन। उपजिलाधिकारी से मिलकर निलामीदार के ऊपर किसानों की जमीन कब्जा करने का लगाया आरोप।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कस्बा के मेंहनाजपुर में खाता संख्या 151/ 2/1 पर वर्ष 1987 से जमीन बैनामा लेकर खारिज दाखिल के बाद विगत 35 वर्षों से 49 किसान खेती कर रहे हैं। जिस जमीन को लेकर नीलामी दार व बेनामादार का विवाद चल रहा है जो आजमगढ कमिश्नर के दरबार में बुधवार को 1:30 बजे के करीब पहुंचकर जहां दर्जनों किसानों ने प्रदर्शन कर कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा और आरोप लगाया कि उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह से मिलकर नीलामीदार ज्ञान प्रकाश अग्रवाल से एग्रीमेंट लेकर रत्नाकर गुप्ता व विवेक गुप्ता जो रुपाली कंस्ट्रक्शन के मालिक हैं के द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 1 वर्ष पूर्व में भी रूपाली ग्रुप के द्वारा माफियाओं से मिलकर जमीन कब्जा करना चाहते थे। पर सफल नहीं हो सके पूर्व में उप जिलाधिकारी गौरव कुमार(IAS) ने काम को रोक दिया था।अब फिर वह लोग जमीन पर कब्जा करने की फिराक में है। वहीं  उपजिलाधिकारी न्यायालय में बंटवारे का मुकदमा चल रहा है। जिसके बाद उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह की रिपोर्ट के आधार पर नीलामीदार पुनः कब्जा करना चाह रहे थे। बैनामादार के विरोध प्रदर्शन के बाद कार्य रुक गया। पर अभी भी रूपाली ग्रुप के द्वारा किसानों की जमीन कब्जा करने की बार बार कोशिश की जा रही है। जिस पर कमिश्नर से मामले के निस्तारण की गुहार लगाई गई है। इस दौरान मुख्य रूप से किसान सुरेन्द़ प्रसाद गुप्ता,प्रवीण गुप्ता,अनिल सिंह,सोमल,कोमल, सिंह,सोम,गुलाबचंद,रामबदन,मुनीब,लौजारी,
राधिका,इसरावती,बिंदु सहित दर्जनों की संख्या 
में लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment