Saturday, January 21, 2023

क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर अभद्रता करने के आरोपी को उपजिलाधिकारी ने भेजा जेल।

क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर अभद्रता करने के आरोपी को उपजिलाधिकारी ने भेजा जेल।

क्षेत्राधिकारी के कार्यालय में अभद्रता पर जीयनपुर पुलिस ने युवक पर किया मुकदमा दर्ज।

सरकारी कार्य में बाधा व अपशब्द भाषा के प्रयोग और धमकी देने पर मुकदमा दर्ज।

एक दिन पूर्व सीओ आफिस पर एससी एसटी के मुकदमे से नाम निकालने पर भड़का युवक ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर महिला क्षेत्राधिकारी सौम्या सिंह के प्रति असभ्य भाषा व गाली गलौज करने पर जीयनपुर पुलिस ने कार्यालय की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा व जान से मारने की धमकी का मुकदमा किया दर्ज युवक को शांति भंग में भेजा उपजिलाधिकारी ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में।
जानकारी के अनुसार शनिवार को जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर निवासी बजरंगी पुत्र रामपत द्वारा शुक्रवार को एससी एसटी के पूर्व मुकदमे से कुछ लोगों के नाम निकालने से युवक उत्तेजित हो गया। वही क्षेत्राधिकारी कार्यालय सगड़ी पहुंचें युवक ने बयान दर्ज कराने देर से पहुंचने के कारण क्षेत्राधिकारी सगड़ी सौम्या सिंह अपने कार्यालय से उठकर जिले की मीटिंग में कहीं जा रही थी। जिस पर उन्होंने युवक से कहा कि देर से आए हो अब दूसरे दिन आना क्षेत्राधिकारी के जाते ही युवक अभद्रता करते हुए गाली गलौज की सिपाहियों ने उसे वही कार्यालय पर बैठा लिया और जीयनपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। 
जिस पर जीयनपुर पुलिस ने क्षेत्राधिकारी कार्यालय के कांस्टेबल देवेंद्र कुमार की तहरीर पर धमकी एवं अभद्रता व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कर शांतिभंग में भेजा। वही उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह ने युवक को शांति भंग में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

No comments:

Post a Comment