मोबाइल दुकानदार व भाजपा बूथ अध्यक्ष के 80 हजार रुपए उड़ाया।
फोन पें व गुगल पर पिनकोड़ बनाने के बाद 80 हजार रुपए खाते से गायब।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सोकहना आईमा निवासी मोबाइल दुकानदार व भाजपा बूथ अध्यक्ष के खाते से फोन पें व गूगल पे पर पिन कोड़ बनाने के बाद खाते से 80 हजार रुपए गायब थाने पर दी तहरीर।
जानकारी के अनुसार सोकहना निवासी जगदीश प्रसाद भाजपा बूथ अध्यक्ष भी हैं की मोबाइल की दुकान कंजरा मोंड पर है।शुक्रवार की सुबह से मोबाइल पर फोन पर वह गूगल पें नहीं चल रहा था। जिसको लेकर दुकानदार परेशान था।जिसकी शिकायत काल सेंटर पर की कॉल सेंटर के निर्देश पर फोन पे व गूगल पे की पिन कोड बदल दीया जिसके बाद उसके खाते से शुक्रवार की शाम 4:00 बजे 50 हजार रुपए व 4.30 बजे 30 हजार रुपए निकाल लिए गए। कंजरा दिलशादपुर में स्थित बैंक प्रबंधक से शिकायत की वहीं शनिवार को जीयनपुर थाने पर पहुंचकर खाते से रुपए निकाले जाने की सूचना जीयनपुर थाना पर दी जीयनपुर पुलिस ने बैंक स्टेटमेंट मांगा पर बैंक बंद होने के कारण जिसके बाद जगदीश प्रसाद रंगवा ने साइबर सेल कॉल सेंटर पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई।
No comments:
Post a Comment