कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ ने उपजिलाधिकारी को बुके देकर किया सम्मानित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह को बुके देकर किया सम्मान।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम 3:00 बजे कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव व मंडल मंत्री गिरीश चंद्र सिंह के नेतृत्व में तहसील मंत्री सत्येंद्र राजभर,अनुपम सिंह,कमलेंद्र सहित दर्जनों कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने नव वर्ष पर पारंपरिक रूप से उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह व सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह को बुके देकर सम्मान किया।वही कर्मचारी संघ के पदाधिकारी आपस में बैठक कर कर्मचारी संगठन को मजबूत बनाने की योजना बनाई व उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह के सहयोग मिलने पर उनका आभार व्यक्त कर सम्मान किया।
No comments:
Post a Comment