प्रधान पति ने नौकरी दिलाने के नाम पर 40 हजार लिए थाना पर दी तहरीर।
शिब्ली कॉलेज में चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर मांगे 3 लाख 50 हजार।
पूर्व में थाने पर पैसा वापस करने के लिए लिखित कर चुका है समझौता।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चंगईपुर निवासी व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि प्रधान पति ने शिब्ली कॉलेज में चपरासी के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 40 हजार रुपए लिए मांगने पर दे रहे धमकी।
जानकारी के अनुसार राजीव कुमार पुत्र त्रिवेणी प्रसाद निवासी चंगईपुर ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि अतीक अहमद पुत्र जब्बार जो वर्तमान में ग्राम प्रधान राशिदा खातुन का पति है ने 2 वर्ष पूर्व कॉलेज में चपरासी के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लाख 50 हजार रुपए की मांग की और कहा कि 2 माह के अंदर नौकरी मिल जाएगी। जिसके बाद राजीव कुमार ने 40 हजार रुपए तुरंत दे दिया पर नौकरी नहीं मिलने पर राजीव ने जीयनपुर थाने पर तहरीर दी। जिसके बाद जीयनपुर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलवाया और प्रधान पति अतीक ने थाने पर लिखित रूप से 30 जनवरी तक पैसा वापस करने के नाम पर समझौता किया पर पैसा मांगने गए राजीव को प्रधान पति ने जातिसूचक गाली देते हुए धमकी दी। जिसके बाद थाने पर पहुंचकर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।
No comments:
Post a Comment