सगड़ी तहसील से दो नायब तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ व महाराजगंज क्षेत्र के नायब तहसीलदार का जिलाधिकारी विशाल कुमार भारद्वाज ने किया स्थानांतरण।
जानकारी के अनुसार सगड़ी तहसील पर नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा 2016 बैच के पीसीएस अधिकारी जो सगड़ी तहसील पर वर्ष 2019 से नायब तहसीलदार के रूप में कार्य कर रहे हैं। जिनका स्थानांतरण मेहनगर नायब तहसीलदार के रूप में किया गया। वही विनय प्रभाकर 2010 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं जो 1 जुलाई 2019 से सगड़ी तहसील पर कार्य कर रहे हैं जो निजामाबाद तहसील के लिए स्थानांतरण किया गया। सगड़ी तहसील पर वर्षों से दोनों नायब तहसीलदार कार्य कर रहे थे। उनके स्थानांतरण की सूचना पर उनके कार्य शैली की लोग प्रशंसा कर रहे थे।
No comments:
Post a Comment