जिया राय ने चौथी बार जीता राष्ट्रीय पैरा तैराकी में स्वर्ण पदक।
आजमगढ की बिटिया जिया राय ने राष्ट्रीय पैरा तैराकी में दो स्वर्ण पदक जीतकर किया नाम रोशन।
भारत की पहली पैरा तैराक जिसने चौथी बार जीता स्वर्ण पदक।
परिवार गांव व जनपद में खुशी की लहर।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीन पुर निवासी प्रसिद्ध पैरा तैराक जिया राय ने राष्ट्रीय पैरा तैराकी में चौथी बार दो स्वर्ण पदक जीतकर आजमगढ़ जनपद का नाम रोशन किया वही भारत की पहली पैरा तैराक बनी जिसने चौथी बार स्वर्ण पदक जीता। सूचना पर गांव से लेकर जनपद तक खुशी की लहर।
जानकारी के अनुसार 07-08 जनवरी 2023 को गुजरात के पोरबंदर में आयोजित नेशनल ओपन स्विमिंग चैंपियनशिप में 05 किमी और 01 किमी पैरा इवेंट में आजमगढ की बेहतरीन बिटिया जिया राय ने दो स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रीय तैराकी का आयोजन श्रीराम सी स्विमिंग क्लब द्वारा स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के निरीक्षण में किया गया। जिया राय ने इससे पहले वर्ष 2019, 2020 और 2022 में यह टूर्नामेंट जीता था। कोविड के कारण 2021 में यह आयोजन नहीं हो पाया था। जिया भारत की पहली पैरा स्विमर हैं। जिन्होंने लगातार चार साल नेशनल ओपन सी स्विमिंग चैंपियनशिप जीती है। जिया को कमांडर ए के खंडूरी नेवल ऑफिसर-इन-चार्ज, गुजरात के द्वारा गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।
पूर्व में जिया राय ने कई विश्व रिकार्ड बना चुकी है। वही उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज है इस बार प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित की जा चुकी है। वहीं उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। चौथी बार टू गोल्ड मेडल जीतने की सूचना पर उनके घर पर उनके बाबा सुभाष राय व चाचा विपिन राय ने घर पर मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। वही आजमगढ़ शहर में में भी लोगों ने खुशी का इजहार किया जिसमें जयप्रकाश राय,तेजा राय,अजीत राय,अरविंद जायसवाल ने बधाई दी।
No comments:
Post a Comment