सेंट जेवियर्स स्कूल जीयनपुर में शांतनु जी महाराज ने किया बाल संवाद।
स्कूलों में बच्चों को भारतीय संस्कृति व भाषा अनिवार्य हो-शांतनु जी महाराज।
अमेरिका में गूंजते हैं वेद मंत्र भारतीयों में अंग्रेजी पद्धति की तरफ झुकाव।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील अंतर्गत स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल जीयनपुर में बाल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया
गया। जिसमें आचार्य शांतनु जी महाराज ने विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र बताया वहीं बच्चों से बाल संवाद में छात्रों की द्वारा प्रस्तुत महिषासुर मर्दिनी श्लोक की प्रशंसा की और कहा कि भारतीय स्कूलों में भारतीय संस्कृति व भाषा अनिवार्य हो अमेरिकी संसद में गूंजते हैं वेद मंत्र किंतु भारत में अंग्रेजी पद्धति की तरफ हो रहा झुकाव।जीयनपुर सेंट जेवियर्स स्कूल में बच्चों से बाल संवाद कार्यक्रम में आचार्य शांतनु जी महाराज ने कहा कि ज्यादातर माता, पिता और गुरु बच्चों को अपनी इच्छा अनुसार विषय थोप देते हैं। जिसके चलते छात्र कुंठित हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा और भारतीय संस्कृति हमारी पहचान रही है। इसको पुनर्स्थापित करना पड़ेगा तभी शिक्षा का मूल लक्ष्य प्राप्त होगा। अमेरिका की संसद वेद के मंत्रों से शुरू होती है लेकिन हम भारतीय अपने वेद मंत्रों को भूलते जा रहे हैं। कार्यक्रम के पूर्व विद्यालय परिवार द्वारा आचार्य का माल्यार्पण और अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने वेद मंत्रों के उच्चारण से आचार्य का स्वागत किया।बाल संवाद में छात्र-छात्राओं के अलावा विद्यालय के डायरेक्टर संजय पाठक,अरविंद कुमार,भाजपा नेता संतोष सिंह टीपू,नागेंद्र यादव,रमेश राय,रूपेंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment