ठंड से बचाने के लिए बैठक कर उपजिलाधिकारी ने राजस्व कर्मियों को सौंपी जिम्मेदारी।
अलाव जलाने के साथ रैन बसेरा तक पहुंचाने के निर्देश।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह वह तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह ने राजस्व कर्मियों के साथ बैठक कर गलन व ठंडक से बचाव के लिए अलाव जलाने व खुले में सोए हुए व्यक्तियों को रैन बसेरा तक पहुंचाने की सौंपी जिम्मेदारी।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम 3:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक सगड़ी तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह व सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह ने राजस्व कर्मियों के साथ बैठक कर तहसील क्षेत्र में अलाव जलाने के साथ खुले में रह रहे किसी भी व्यक्ति को देखकर उसे रेन बसेरा तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी। वही तहसील पर जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल का वितरण किया जा चुका है।वहीं राजस्व कर्मियों से पात्र व जरूरतमंद की सूची बनाने के लिए निर्देशित किया गया। जिससे उन्हें दोबारा कंबल वितरण किया जा सके। तहसील क्षेत्र में ठंडक से बचाव के लिए युद्ध स्तर पर राजस्व कर्मियों को अपने अपने क्षेत्र में मौजूद रहकर कार्य करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में मुख्य रूप से राकेश पांडेय, संतोष,उत्तम सिंह,विनोद गुप्ता, कमलेश,कैलाश,रामसागर सोनी सहित दर्जनों की संख्या में राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment