100 छात्राओं को स्मार्टफोन हुआ वितरित।
केएन सिंह महिला महाविद्यालय में स्मार्टफोन हुआ वितरित।
स्मार्टफोन पाकर छात्राओं के चेहरे खिले।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा में स्थित केएन सिंह महिला महाविद्यालय पर 100 छात्र- छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया स्मार्टफोन पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे खिल गए।
जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 11:00 बजे के एन सिंह महिला महाविद्यालय पर समारोह पूर्वक स्मार्टफोन का वितरित किया गया। जिसमें कोमल नाथ सिंह शिक्षण संस्थान के चेयरमैन राज बहादुर सिंह व विद्यालय के प्रबंधक निदेशक डॉ सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने B.Ed बीएससी बीए व बीटीसी के 100 छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया। इस दौरान डॉ सर्वेंद्र बहादुर सिंह ने छात्राओं को स्मार्टफोन देते हुए तकनीकी ज्ञान से दुनिया को अपने मुट्ठी में कर लेने और स्मार्टफोन के सदुपयोग करने पर बल दिया। इस दौरान प्राचार्य डॉक्टर गोविंद तिवारी सहित विद्यालय के नीलम यादव नेहा अंकिता श्वेता खुशबू अंजली सपना अनुप्रिया शालिनी सहित सैकड़ों की संख्या में छात्राओं के स्मार्टफोन पाकर चेहरे खिले।
No comments:
Post a Comment