Tuesday, January 10, 2023

संदिग्ध परिस्थिति में खादी भंडार दुकान संचालक की मौत।

संदिग्ध परिस्थिति में खादी भंडार दुकान संचालक की मौत।

सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार में खादी भंडार दुकान के संचालक की रात्रि में सोते समय हुई मौत ठंडक से मौत की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार रामनाथ यादव पुत्र और रूपा निवासी नूरपुर मोहम्मदाबाद जनपद मऊ, लाटघाट बाजार के आजमगढ़ मार्ग पर खादी भंडार की दुकान का संचालन करते थे। वही लाटघाट बाजार में ही कमरा लेकर रहते थे जहां सोमवार की रात्रि में सोने के बाद सुबह नहीं उठे तो आसपास के लोगों ने उनके मोबाइल पर फोन किया फोन नहीं उठाने पर कमरे पर जाकर देखा तो मृत पड़े हुए थे। जिसके बाद उनके परिजनों को सूचित किया वही ठंडक से मौत की सूचना पर लाटघाट चौकी इंचार्ज सौरभ कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर उनके इकलौते पुत्र संजय की तहरीर पर पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश अवस्थी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। वहीं मृतक रामनाथ यादव की पत्नी शांति देवी का रो रो कर बुरा हाल था। मृतक के पास एक पुत्र व तीन पुत्रियां थी। उनकी पुत्री अमिता सरिता सुनीता का रो रो कर बुरा हाल रहा। परिवार व गांव में कोहराम मच गया अभी किसी पुत्री की शादी नहीं हुई थी।

No comments:

Post a Comment