Friday, January 20, 2023

विद्यालयों पर कायाकल्प के कार्य अधूरे प्रधान नही ले रहे रुचि।

बीआरसी केंद्र अजमतगढ़ पर प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक में कायाकल्प का उठा मुद्दा।

समीक्षा बैठक में अधूरे कार्य को पूरा कराने का दिया गया निर्देश।

विद्यालयों पर कायाकल्प के कार्य अधूरे प्रधान नही ले रहे रुचि।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बी आर सी केंद्र अजमतगढ़ पर शुक्रवार को अजमतगढ़ ब्लाक अंतर्गत परिषदीय विद्यालय के प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय के समस्त प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें कुल 10 बिंदुओं पर चर्चा  की गई।बैठक के दौरान कायाकल्प के तहत कार्यों में प्रधान सेक्रेटरी द्वारा रुचि नही लेने और कार्यो में शिथिलता बरतने का मुद्दा छाया रहा।इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने बताया हर एनपीआरसी पर कार्यपुस्तिका पहुंच गई है। जिसे प्राप्त कर हर विद्यालय में वितरित किया जाए। जिन बच्चों का आधार कार्ड डीबीटी के अंतर्गत वेरीफाई नहीं किया गया है उनका आधार कार्ड वेरीफाई कर लिया जाए।
 कायाकल्प के तहत विद्यालय में कराए जा रहे कार्य की रिपोर्ट प्रतिदिन उपलब्ध कराई जाय। कम्पोजिट ग्रांड का उपभोग पीएफएमएस के माध्यम किया जाय। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत संचालित सभी शैक्षिक गतिविधियों संचालित की जाए। कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई। नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा का फार्म ऑनलाइन भरा जा रहा है जिसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी है।बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाए जिससे अधिक से अधिक छात्रों का प्रवेश हो सके। पृथ्वी विद्यालयों की सूची बनाई जाए जिससे कि उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाता है और कार्यों में तेजी लाए जाने के लिए प्रधान और सेक्रेटरी पर दबाव बनाया जा सके। निपुण भारत मिशन के तहत अधिक से अधिक छात्रों को निपुण बनाया जाए। जिससे कि 2023 के अंत तक समस्त विद्यालयों को समय से पूर्व निपुण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। इस मौके पर एआरपी कमलनयन यादव,अनिल मिश्र,राजेंद्र मौर्य,अंशु राय,दिनेश पाण्डे,अविनाश शाही,रामसिंह, तेजप्रताप राय,श्रवण कुमार,अवधेश यादव,प्रदीप प्रजापति,सुनील सिंह,विजय प्रजापति,नीरज यादव,जगदीश श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment