सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस से अनुपस्थित 12 अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के लिए जिलाधिकारी को भेजा पत्र।
एडीएम वित्त ने अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश।
सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर 107 प्रार्थना पत्र में दो का निस्तारण।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर एडीएम वित्त ने जन सुनवाई करते हुए संपूर्ण समाधान दिवस से अनुपस्थित 12 अधिकारियों का 1 दिन का वेतन काटने के लिए जिलाधिकारी को लिखा पत्र कुल 107 प्रार्थना पत्र पड़े जिनमें दो का मौके पर निस्तारण।
जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 10:00 बजे से सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सगड़ी तहसील सभागार में किया गया संपूर्ण समाधान दिवस पर जन सुनवाई करते हुए एडीएम वित्त आजाद भगत ने जनसुनवाई में गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के लिए निर्देशित किया वही सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 107 प्रार्थना पत्र पड़े। जिनमें मौके पर दो का निस्तारण किया गया उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह व क्षेत्राधिकारी सौम्या सिंह ने जनसुनवाई की इस दौरान पड़े प्रार्थना पत्रों को त्वरित रूप से जमीनी विवाद के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर निर्देशित किया वही सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी सगड़ी,खंड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़,हरैया,महाराजगंज, बिलरियागंज,एसएचओ मुबारकपुर व महाराजगंज, सहायक विकास अधिकारी पंचायत बिलरियागंज, सहायक मत्स्य अधिकारी सगड़ी,ग्रामीण अभियंता सगडी,सहायक चकबंदी अधिकारी सगड़ी सहित कुल 12 अधिकारियों का 1 दिन का वेतन काटने के लिए जिला अधिकारी को पत्र लिखा। सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर मुख्य रूप से सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह नायब तहसीलदार माधवेंद्र सिंह खंड विकास अधिकारी संतोष यादव राकेश पान्डेय जसवंत सिंह सहित दर्जनों की संख्या में कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment