एडीएम वित्त ने संपूर्ण समाधान दिवस पर की जनसुनवाई।
संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 99 प्रार्थना पत्र पड़े 12 का हुआ निस्तारण।
एक सप्ताह में गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के निर्देश।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर एडीएम वित्त आजाद भगत ने की जनसुनवाई कुल 99 प्रार्थना पत्र पड़े 12 का मौके पर हुआ निस्तारण। एक सप्ताह में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश।
जानकारी के अनुसार सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस सुबह 10:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक आयोजित हुआ जिसमें आजाद भगत ने जनसुनवाई की कुल 99 प्रार्थना पत्र पढ़े मौके पर 12 का निस्तारण किया गया इस दौरान राजस्व 75, पुलिस 4, विकास 6,पीडब्ल्यूडी 1, पुर्तिनिरीक्षक 1 प्रार्थना पत्र पड़े। जिनमें रेखा पुत्री रामकुमार निवासी करैला ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि माता गिरिजा देवी के दुसरे जगह शादी के बाद भी अभी तक कुटुम्ब रजिस्टर में मेरा नाम दर्ज नहीं हो पाया खंड विकास कार्यालय का चक्कर लगा रही हूँ। सचिव के द्वारा आनाकानी की जा रही है। जिस पर उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह ने लेखपाल को संबंध प्रमाण पत्र बनाने के लिए निर्देशित किया। सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस के समापन पर एडीएम वित्त आजाद भगत ने सभी प्रार्थना पत्रों को एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया।संपूर्ण समाधान दिवस पर क्षेत्राधिकारी सौम्या सिंह,सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह,नायब तहसीलदार माधवेंद्र सिंह, रामजीत यादव सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment