Friday, January 27, 2023

ब्लूमिंग बड्स एकेडमी बड़ागांव पूनापार में बड़े धूम-धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस।

ब्लूमिंग बड्स एकेडमी बड़ागांव पूनापार में बड़े धूम-धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लूमिंग बड्स एकेडमी बड़ागांव पूनापार में 74 वा गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि संस्थापक प्रबंधक शिवशंकर गिरी,प्रबंधक श्रीमती इंदुमती गिरी,विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार राय,अंजलि जायसवाल, कंचन राय,प्रिया राय,काजल गुप्ता,शिवानी यादव ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर माँ सरस्वती की पूजा अर्चना करते हुए सभी महापुरुषों और देशभक्त शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का आगाज़ किया गया। उसके बाद बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमुदाय को देशभक्ति के रंग से सराबोर कर दिया।जिसमें मुख्य रूप ऐ मेरे वतन के लोगों,अवध में राम आये हैं। संस्कृति,उर्दू भाषण आदि प्रमुख रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यालय की उपलब्धियों को भी अभिभावकों के सामने रखा तथा अभिभावकों को विद्यालय के कार्य में सहयोग करने के लिये धन्यवाद व आभार जताया। मुख्य अतिथि शिवशंकर गिरी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की खुले मन से प्रसंशा की और शिक्षकों के कला कौशल को धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। वहीं प्रबंधक श्रीमती इंदुमती गिरी ने बच्चों के सम्पूर्ण व समन्यवक विकास के लिये अभिभावकों से विद्यालय परिवार कक्षा शिक्षक, विषय शिक्षक से लगातार सम्पर्क में रहने व एक दूसरे का सहयोग करने की अपील किया। और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।इस दौरान स्कूल के बच्चों के साथ बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment