Wednesday, January 18, 2023

नवनिर्वाचित कलेक्ट्रेट बार अध्यक्ष व मंत्री का सगड़ी में हुआ सम्मान।

नवनिर्वाचित कलेक्ट्रेट बार अध्यक्ष व मंत्री का सगड़ी में हुआ सम्मान।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष व मंत्री का समारोह पूर्वक हुआ स्वागत।

माल्यार्पणकर अधिवक्ताओं ने बांटी मिठाई।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर अधिवक्ता सभागार में नवनिर्वाचित कलेक्ट्रेट बार संघ के अध्यक्ष व मंत्री का हुआ स्वागत माल्यार्पण कर किया गया सम्मान।
जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम 3:00 बजे कलेक्ट्रेट बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व मंत्री का सगड़ी तहसील सभागार में समारोह पूर्वक स्वागत व सम्मान किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता सगड़ी अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ त्रिपाठी ने की वहीं संचालन मंत्री सूर्यभान यादव ने किया। इस दौरान नवनिर्वाचित कलेक्ट्रेट बार संघ के अध्यक्ष दयाशंकर सिंह निवासी लाटघाट व मंत्री उदय राज यादव निवासी सगड़ी का सगड़ी अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष व मंत्री सहित दर्जनों की संख्या में अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत व सम्मान किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष व मंत्री ने अपने सम्बोधन में सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि सगड़ी हमारी जन्मभूमि है जहां हमारा सम्मान सगड़ी अधिवक्ता समिति की तरफ से करने पर धन्यवाद दिया और कहा कि अधिवक्ताओं को एकजुट कर न्याय की लड़ाई लड़ी जाएगी। वही ओंकार नाथ त्रिपाठी ने अधिवक्ताओं के प्रति नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ध्यान आकृष्ट कराया। इस दौरान मंत्री सूर्यभान यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया व बधाई दी और कहा सगड़ी निवासी दोनों पदाधिकारी निर्वाचित होने पर हम सभी सगड़ी के अधिवक्ता गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम को दर्जनों वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान मुख्य रूप से वेद प्रकाश राय,अनिल सिंह,मंसा यादव,सुधीर राय, सुखदेव दुबे,संतोष कुमार,प्रतीश यादव,अरुण सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment