घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग एक लाख का नुकसान।
घंटों मशक्कत के बाद गांव वालों की मदद से आग पर पाया गया काबू।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ मछली शहर वार्ड नं010 मुहल्ला स्थित घर में मंगलवार की रात में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई घर में रखे सामान जलकर खाक हो गये। लगभग एक लाख रुपए तक का हुआ नुकसान। घंटों मशक्कत के बाद गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के अनुसार रामसेतु साहनी पुत्र किशोंर साहनी निवासी मछली शहर वार्ड नंबर 10 अजमतगढ़ मल्लाह टोली में मकान बनाकर रहते थे। मंगलवार की रात 9:00 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिली भागकर जब तक पहुंचे घर में आग भीषण रूप धारण कर लिया वही आग पर काबू पाने के लिए आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत की घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तबतक घर में रखा गेहूं,चावल,पुराना कपड़ा,लड़की की शादी के लिए रखा नया कपड़ा,गद्दा,रजाई,पांच हजार रुपये नगदी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए। वहीं बुधवार की सुबह राजस्व कर्मी राकेश पान्डेय ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। जिसमें एक लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। वही घर वालों ने बताया कि लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
No comments:
Post a Comment