Tuesday, January 31, 2023

नगर पंचायत के तीन सफाई कर्मियों की समारोह पूर्वक की गई विदाई।

नगर पंचायत के तीन सफाई कर्मियों की समारोह पूर्वक की गई विदाई।

बैंड बाजा के साथ नगर पंचायत का भ्रमण कर की गई विदाई।

कोविड काल में महिला सफाई कर्मी के योगदान की हुई प्रशंसा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर नगर पंचायत पर समारोह पूर्वक तीन सफाईकर्मियों का विदाई समारोह हुआ आयोजित गाजा बाजा के साथ नगर पंचायत का भ्रमण कर कोविड-19 में योगदान की हुई सराहना।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर नगर पंचायत कार्यालय पर मंगलवार के दिन में 2:00 बजे सेवानिवृत्त शारदा देवी व मैमुनिशा और कूदूशुम निशा सफाई कर्मी का विदाई समारोह समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। जिसमें अधिशासी अधिकारी अमित कुमार यादव ने तीनों सफाई कर्मियों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम भेंट किया। वही नगर पंचायत के बाबू एकलाख अहमद सहित दर्जनों कर्मचारीयों ने तीनों सफाई कर्मियों को माल्यार्पण कर उनके कर्तव्य को याद कर समारोह पूर्वक विदाई की। जिसके बाद नगर पंचायत कार्यालय से गाजा बाजा के साथ नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी सहित दर्जनों कर्मचारियों ने जीयनपुर नगर पंचायत के मुख्य मार्ग पर भ्रमण किया वही उनके घर कुरैश नगर तक छोड़कर वापस आए। वहीं तीनों सफाई कर्मी वर्ष 1992 में संविदा पर नियुक्त हुई थी। वहीं वर्ष 2011 में पूर्णकालिक सफाई कर्मी के रूप में नियुक्ति हुई। वहीं इस दौरान नगर पंचायत में कोविड-19 के दौरान सफाई कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उनसे सीख लेकर अपने कर्तव्य को निभाने की प्रेरणा अधिशासी अधिकारी अमित कुमार यादव ने दी। इस दौरान मुख्य रूप से राजू यादव,हरकेश बहादुर,कैलाश,गुड्डू सहित दर्जनों की संख्या में नगर पंचायत के कर्मचारी व सफाई कर्मी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment