फौजी के बंद घर में हुई चोरी दर्ज हुआ मुकदमा।
एक सप्ताह पूर्व हुई चोरी दर्ज हुआ मुकदमा।
मायके सगाई में गयी पत्नी बंद घर को चोरो ने खंगाला।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा में बंद फौजी के घर में हुई चोरी एक सप्ताह बाद दर्ज हुआ मुकदमा।
जानकारी के अनुसार रीता शर्मा पत्नी राजेश कुमार शर्मा निवासी सुभाष नगर अजमतगढ़ ने जीयनपुर थाने पर तहरीर देकर बंद घर में चोरी का आरोप लगाया विदित हो रीता शर्मा नौ नवंबर दिन बुधवार को मायके में सगाई में सम्मिलित होने के लिए गई हुई थी। जब रविवार 13 नवम्बर की शाम को अपने घर वापस आई तो देखा कि घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा हुआ था। कुंड़ी का ताला तोड़कर घर के अंदर घुस आए वह कमरे का दरवाजा तोड़कर मिक्सर,चूल्हा,बर्तन और बैग में रखे 5 हजार रुपये चोर उठा ले गए जिनके पति राजेश शर्मा बीएसएफ में मेजर के पद पर झारखंड में तैनात हैं। जीयनपुर पुलिस ने एक सप्ताह उपरांत सोमवार को रीता शर्मा की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर चोरों की तलाश में जुट गई है।
No comments:
Post a Comment