Friday, November 4, 2022

स्कूल वाहन चालक की लापरवाही से 4 साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत।

स्कूल वाहन चालक की  लापरवाही से 4 साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत।

स्कूल वैन से उतरते हुए छात्र की मौत।

कोतवाली में दी गयी चालक के खिलाफ तहरीर।

मासूम बच्चे की मौत से घर पर मंचा कोहराम।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ महादेव नगर वार्ड निवासी अध्यांश चौरसिया पुत्र शिवकुमार चौरसिया उम्र लगभग 4 वर्ष जीयनपुर बाजार में सेंट जॉन्स लिटिल पब्लिक स्कूल में एलकेजी का छात्र था।मृतक छात्र का बड़ा भाई शिवांश चौरसिया भी इसी स्कूल में कक्षा एक का छात्र है। दोनों भाई एक ही गाड़ी में सवार होकर घर पहुंचे कि एक गेट से शिवांश उतरा और दूसरे गेट से अध्यांश उतरने लगा कि इसी बीच चालक ने गाड़ी को आगे बढ़ा दिया। जिससे अध्यांश चक्के के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत होते ही चालक कैफ गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। कलेजे के टुकड़े की मौत के बाद पूरे मोहल्ले में मातम छा गया चीख पुकार चारों तरफ मचने लगी जो सुना घर की तरफ भागने लगा। माता सोनम और भाई शिवांश का रो रो कर बुरा हाल था। पिता पान की दुकान चलाकर दोनों बच्चों को पढ़ाते और घर का खर्च उठाते है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया और जीयनपुर कोतवाली में पिता द्वारा तहरीर दी गई। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी हुई है। जीयनपुर कोतवाली में अजमतगढ़ नगर वासियों की काफी भीड़ जुट गई नगर वासियों के द्वारा दबाव बनाए जाने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया।

No comments:

Post a Comment