Saturday, November 19, 2022

अधिवक्ता सगड़ी प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से की मुलाकात।

अधिवक्ता सगड़ी प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से की मुलाकात।

जिलाधिकारी से न्यायालय की उठाई समस्याएं।

जिलाधिकारी ने एडीएम को सौंपी जांच।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर सगड़ी अधिवक्ता समिति प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से की मुलाकात तहसील न्यायालय की उठाई समस्याएं जिलाधिकारी ने एडीएम को सौंपी जांच।
जानकारी के अनुसार सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर दिन में 1:00 बजे सगड़ी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ओंकार नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिवक्ता प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज से मुलाकात की इस दौरान उन्होंने न्यायालय से संबंधित अमल बरामद,योग्य कंप्यूटर ऑपरेटर का अभाव व न्यायालय से फाइल गुम होने और बगैर सुने पत्रावली में आदेश की शिकायत की गई। जिसको लेकर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने उपजिलाधिकारी राजीव रतन को समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देशित किया वही अधिवक्ता समिति के प्रार्थना पत्र पर एडीएम को जांच सौंपी। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से मणिकेश्वर मिश्रा,मंत्री सूर्यभान यादव,प्रदीप राय,सुधीर राय, संजय कुमार,संतोष कुमार,सोनू राय,पंकज दुबे,दुर्गेश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment