Wednesday, November 9, 2022

उपजिलाधिकारी सगड़ी न्यायालय के आदेश के बाद महिला ने उपजिलाधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप।

उपजिलाधिकारी सगड़ी न्यायालय के आदेश के बाद महिला ने उपजिलाधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप।

वरासत के प्रकरण में न्यायालय के आदेश पर महिला ने मचाया हंगामा।

महिला ने लगाया आरोप मृतक के पक्ष में पैसा लेकर वरासत करने का। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर वरासत के आदेश के बाद महिला ने मचाया तांडव जमकर किया हंगामा पैसा लेकर मृतक महिला को वरासत करने का आरोप।
जानकारी के अनुसार सगड़ी तहसील पर बुधवार की शाम 4:00 बजे उपजिलाधिकारी न्यायालय के वरासत के मामले में आदेश के बाद न्यायालय के अंदर व बाहर सुशीला पांडेय पत्नी कमला पांडेय निवासी भैसाड़ा ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह पर पैसा लेकर शारदा पांडेय जो ढाई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है के नाम वरासत के आदेश पर जमकर तहसील पर हंगामा किया। जिसमें उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह व सरकारी अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह पर अपशब्दों का प्रयोग करने के साथ विपक्षी से डेढ़ लाख रुपए लेकर वरासत के आदेश करने का आरोप लगाया। वही सगड़ी तहसील पर घंटों तक हंगामा मचा रहा उपजिलाधिकारी के बुलाने पर जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। सगड़ी तहसीलदार न्यायालय में आदेश के बाद उपजिलाधिकारी न्यायालय में वरासत का मामला लंबित था। जिसमें मृतक शारदा देवी की पुत्री सविता देवी ने उप जिलाधिकारी न्यायालय में उपस्थित होकर अपील उठाने की कार्रवाई की थी। जिसके बावजूद भी सुशीला पांडेय के विरुद्ध मृतक शारदा पांडेय के नाम से वारासत का आदेश पारित हुआ वही उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने बताया कि न्यायालय के द्वारा वरासत का आदेश दिया गया है। आपत्ति होने पर ऊपरी न्यायालय में अपील कर सकते हैं। अधिवक्ताओं के कहने पर महिला ने जानबूझकर तहसील परिसर में हंगामा किया। इस दौरान सगड़ी तहसील पर सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं सहित लोगों की भीड़ जुट गई वही लोग भाँति भाँति की चर्चा आपस में करते रहे।

No comments:

Post a Comment