Monday, November 7, 2022

उपजिलाधिकारी ने मंदूरी एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए ग्रामीणों से की वार्ता।

उपजिलाधिकारी ने मंदूरी एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए ग्रामीणों से की वार्ता।

विस्थापित ग्रामीणों को विस्थापन का मिलेगा मुआवजा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मंदुरी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए शासन के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने प्राथमिक विद्यालय मंदूरी पर ग्रामीणों से की वार्ता ग्रामीणों की समस्या का किया समाधान। विस्थापित ग्रामीणों को विस्थापन का मिलेगा मुआवजा। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महत्वाकांक्षी योजना एयर कनेक्टिविटी के तहत सगड़ी तहसील क्षेत्र के मंदुरी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने सोमवार की सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक ग्रामीणों से प्राथमिक विद्यालय मंदूरी पर वार्ता की। इस दौरान आधा दर्जन गांव के जनप्रतिनिधि मौजूद थे। वहीं उपजिलाधिकारी ने उनकी शंका का समाधान किया बताया कि किसानों को उनकी जमीन का 4 गुना मुआवजा शासन के द्वारा दिया जाएगा। वहीं उनके मकान का मुआवजा अलग से मिलेगा साथ ही विस्थापित हो रहे ग्रामीणों को विस्थापन का मुआवजा भी दिया जाएगा। ग्रामीणों ने विस्तारीकरण के लिए सर्व एवं मूल्यांकन के लिए सहमति प्रदान की। बैठक में मुख्य रूप से मंदूरी प्रधान लालता राजभर,संदीप उपाध्याय,केदार,संजय राम,प्रकाश यादव,विजय राम अवतार इत्यादि दर्जनों लोग शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment