Tuesday, November 1, 2022

नाले में गिरने से युवक की हुई मौत पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

नाले में गिरने से युवक की हुई मौत पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

12 घंटे बाद शव की हुई शिनाख्त।

घर से साइकिल बनवाने के लिए गया था बाजार ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट रौनापार मार्ग पर नहर की पुलिया से गिरने से सोमवार की रात्रि 8:00 बजे युवक की मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया वहीं स्थानीय लोगों के सहयोग से मंगलवार की सुबह शव की शिनाख्त हुई परिजनों के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेजा।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह 9:00 राम सिंगार पुत्र भोला निवासी नरईपुर ने  लाटघाट रौनापार मार्ग पर नहर पुलिया से गिरने से युवक की मौत हो गई जिसकी पहचान अपने भतीजे भुवन पुत्र कालेंद्र उम्र 29 साल के रूप में की मृतक भुवन घर से साइकिल लेकर बनवाने के लिए लाटघाट बाजार शाम 3:00 बजे गया हुआ था। वही उसके परिजनों ने बताया कि भुवन को पहले से मिर्गी का दौरा पड़ता था और वह शराब का सेवन भी करता था। जिसके पाकेट से नमकीन भी पुलिस ने बरामद की थी। परिजनों के प्रार्थना पत्र के बाद जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया मृतक भुवन अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। जिसकी शादी 4 वर्ष पूर्व हुई थी वही उसकी पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी है। जिसके पास कोई पुत्र नहीं है मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।

No comments:

Post a Comment