बकायेदारों के खिलाफ सगड़ी तहसीलदार ने चलाया अभियान।
डेढ लाख की वसूली व दो ट्रैक्टर ट्राली,एक मैजिक सुपर बाइक जब्त,बकायादारों के विरुद्ध अभियान से मचा हडकम्प।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह व नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा ने संग्रह विभाग की टीम के साथ बड़े बकायेदारों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की। जिसमें डेढ़ लाख की वसूली व दो ट्रैक्टर दो ट्राली एक पिकअप और एक सुपर बाइक जप्त की गई वहीं बकायेदारों के खिलाफ चलाए गए अभियान से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम बनाकर बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिसमें राधेश्याम सिंह निवासी गोपालपुर के विरुद्ध 15 लाख रुपये न्यायालय देय पर उनकी सुपर बाइक घर से जब्त की गई। वही नूरजहां पत्नी पूर्व प्रधान गुलाम रब्बानी से 15 लाख रुपये बकाया पर पिकअप गाड़ी उनके घर से जब्त की गई वही बॉबी ईट उद्योग इटौरा पर 7 लाख रुपये की बकाया पर भट्टे पर से दो ट्रैक्टर दो ट्राली व उनके मुनीब राणा प्रताप सिंह पुत्र राम कृपाल सिंह निवासी गोरखपुर को पकड़ कर बैठा लिया गया। वही भठ्ठा मालिक मोहम्मद अरशद निवासी जैराजपुर को बकाया जमा करने के लिए चेतावनी दी गई। वही मकसूद पुत्र मकबूल निवासी देवापार से 1 लाख 54 हजार रुपये बकाया की वसूली की गई।
सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा के द्वारा बकायेदारों के विरुद्ध चलाए गए अभियान से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। टीम में मुख्य रूप से जनार्दन सिंह, अवलेरेंद्र सिंह,श्रीराम यादव, कमलेश प्रजापति,मुन्ना राम आदि दर्जनों अमीन संग्रह के कर्मचारी सम्मिलित रहे।
No comments:
Post a Comment