Wednesday, November 30, 2022

जीयनपुर कोतवाल ने दहेज हत्या के आरोपित देवर को किया गिरफ्तार।

जीयनपुर कोतवाल ने दहेज हत्या के आरोपित देवर को किया गिरफ्तार।

दहेज हत्या आरोपित में हुई दूसरी गिरफ्तारी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजगरा निवासी पिता ओमप्रकाश की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने पूर्व में पति सहित पांच के ऊपर हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट फांसी लगाकर मौत होने की पुष्टि हुई जिसके बाद हत्या की धारा को विलोपित कर डीपी एक्ट और धारा 306 की वृद्धि विवेचक ने की जिसमें बुधवार को जीयनपुर कोतवाल यादवेन्द्र पान्डेय ने पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर आरोपित देवर को 10 बजे गिरफ्तार कर लिया।रेखा पत्नी सूर्यमणि निवासी नथ्थूपुर की बुधवार 15 सितंबर की रात्रि 9:00 बजे फांसी लगाकर मौत हो गई जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर उनके घर पहुंचे पिता ओमप्रकाश ने 112 नंबर को हत्या की सूचना दी जीयनपुर पुलिस ने उनकी तहरीर पर हत्या का मुकदमा पति सूर्यमणि सहित देवर शेषमणि व देवरानी प्रियंका,सास चंद्र मुनि एवं ननंद अनूपमा कुल पांच के ऊपर दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगने से मौत की पुष्टि के बाद विवेचक अवधेश अवस्थी ने हत्या की धारा को विलोपित कर डीपी एक्ट धारा 306 की वृद्धि कर पूर्व में सास चंद्रमुनी को गिरफ्तार के पश्चात आरोपित देवर शेषमणि पुत्र रामकेर को पकवाइनार तिराहा से बुधवार की सुबह 10:00 बजे जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने पुलिस बल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Post a Comment