शराब की दुकान पर चला सघन चेकिंग अभियान।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा में शराब की दुकान पर चला सघन चेकिंग अभियान दुकान के आसपास साफ-सफाई व रेट सूची चस्पा करने के निर्देश।
जानकारी के अनुसार उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने आबकारी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र के साथ जीयनपुर में स्थित अंग्रेजी,बीयर,देसी व अजमतगढ़ में स्थित अंग्रेजी और देसी की दुकान की सघन तलाशी ली। इस दौरान दुकान पर रजिस्टर का निरीक्षण किया। देसी व विदेशी शराब की स्टाक का मिलान किया गया वही सीसी के qr-code की चेकिंग की गई। इसके साथ ही रेट सूची के अनुरूप ग्राहकों से पूछताछ किया गया।
वही उपजिलाधिकारी सगड़ी ने सभी दुकानों पर नियमित सीसी कैमरे की निगरानी व दुकान के आसपास साफ सफाई रखने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान जीयनपुर बाजार में भीड़ जुट गई वही लोगों में निरीक्षण को लेकर उत्सुकता बनी रही।
No comments:
Post a Comment