100 मीटर में कंचन,200 मीटर में अंजली यादव 400 मीटर दौड़ में अंशिका सिंह ने मारी बाजी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक अंतर्गत लाटघाट न्याय पंचायत की बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को घाघरा स्थित खेल के मैदान में आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ चढ कर भाग लिया। इनका उत्साह देखने लायक बन रहा था।
प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ में रागिनी यादव ने प्रथम,खुशबू सिंह घाघरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में महिमा सिंह ने प्रथम,नीलू द्वितीय। 50 मीटर में प्रिया ने प्रथम,अंशिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में संगम ने प्रथम, हिमांशु द्वितीय,शुभम गोंड तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर में सोनू शर्मा ने प्रथम,रितिक मौर्य ने दितीय और शुभम गोड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर दौड़ में मयंक पान्डेय लुचुई और हर्षित ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर में विवेक यादव खांड ने प्रथम,अंशु सिंह लाटघाट ने दितीय। 200 मीटर दौड़ में विवेक यादव ने प्रथम राज यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग 200 मीटर में अंजली यादव खांड ने प्रथम स्नेहा पान्डेय लखमी रोहुवार ने दितीय 400 मीटर बालिका वर्ग में अंशिका ने प्रथम। 100 मीटर दौड़ में कंचन घाघरा ने प्रथम, सुष्मिता घाघरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान प्रधानाध्यापक नूर आलम, राजेंद्र मौर्य,संजय राय,नीरज मौर्य,अजय राय,सतीश सिंह पटेल,अनिल राय,शंभूनाथ सिंह,अशोक पांडेय,विजेता पांडेय,जय सिंह भारती,राजू निगम, सुनैना आदि लोग मौजूद रहें।
No comments:
Post a Comment