Thursday, November 24, 2022

उपजिलाधिकारी ने शांति भंग के उलंघन पर 37 लोगों को नोटिस जारी।

उपजिलाधिकारी ने शांति भंग के उलंघन पर 37 लोगों को नोटिस जारी। 

एक लाख जब्त या बंध पत्र अवधि तक कारावास की नोटिस।

जनपद में पहली बार शांति भंग में पाबंद होने पर दी गई नोटिस

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में पहली बार शांति भंग में पाबंद होने के बाद मारपीट पर 37 व्यक्तियों को दी गई नोटिस जमानत राशि एक लाख रुपये जब्त करने या बंधपत्र अवधि तक कारावास में डालने के लिए 30 नवंबर को उपस्थित होकर मांगा पक्ष। 
जानकारी के अनुसार चक लालचंद गांव के दो पक्षों में विगत 18 नवंबर दिन शुक्रवार को मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्षों से जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया वही दोनों पक्षों से शांति भंग में एक लाख रुपये का बंध पत्र निष्पादित किया गया। वही जीयनपुर एसआई रामगोपाल त्यागी के द्वारा धारा 122 के तहत उपजिलाधिकारी सगड़ी को रिपोर्ट प्रेषित की गई। जिसके बाद राणा प्रताप सिंह पुत्र रामनाथ सिंह निवासी चकलाल चंद और विनय सिंह पुत्र जयनाथ सिंह निवासी चकलालचंद दोनों पक्षों की तरफ से कुल 37 लोगों को शांति भंग के उल्लंघन में एक लाख रुपये का बंध पत्र किया गया। वही दोनों पक्षों से 37 लोगों को उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह के द्वारा नोटिस दी गई। जिसमें सभी लोगों को 30 नवंबर को न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया वहीं नोटिस में मुख्य रूप से एक लाख रुपये   जब्त करने या बंध पत्र की समाप्ति तक सभी को कारावास में रखने की नोटिस दी गई। वही जनपद में शांति भंग के बाद इस प्रकार की पहली कार्रवाई की गई है। जिससे चकलालचंद गांव में दोनों पक्षों के साथ सभी जमानतदारों में हडकम्प मचा हुआ है।

No comments:

Post a Comment