Monday, November 14, 2022

बाल दिवस पर उपजिलाधिकारी ने विद्यालय का किया निरीक्षण अनुपस्थित शिक्षकों को दी चेतावनी।

बाल दिवस पर उपजिलाधिकारी ने विद्यालय का किया निरीक्षण अनुपस्थित शिक्षकों को दी चेतावनी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में स्थित कस्तूरबा गाँधी विद्यालय व जूनियर विद्यालय अजमतगढ़ पर उपजिलाधिकारी ने बाल दिवस पर बच्चों को पढ़ाया पाठ विलंब से पहुंचे शिक्षकों को दी चेतावनी।
जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह 9:00 बजे उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने बाल दिवस पर जूनियर विद्यालय जीयनपुर व कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय अजमतगढ़ पर बच्चों को घंटों अलग-अलग कमरों में पहुंचकर ज्ञान का पाठ पढ़ाया। इस दौरान छात्रों से उन्होंने बाल दिवस व उनके पठन-पाठन के बारे में सवाल पूछे और जानकारी ली। वही बच्चों को अलग-अलग कक्षाओं में पहुंचकर उन्हें ज्ञान का पाठ पढ़ाया व छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया जूनियर विद्यालय के प्रधानाध्यापक जर्रार हुसैन ने विद्यालय की जानकारी दी। वही अजमतगढ़ कस्तूरबा गाँधी विद्यालय की वार्डन प्रतिमा माधुरी ने विद्यालय में छात्रों से उप जिलाधिकारी सगड़़ी का परिचय कराया। वही छात्र छात्राओं ने उत्साहित होकर उपजिलाधिकारी से शिक्षा ग्रहण की। इस दौरान दोनों विद्यालय पर विलंब से पहुंचे शिक्षकों को फटकार लगाई व समय पर विद्यालय न पहुचने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।

No comments:

Post a Comment