Thursday, November 3, 2022

तहसीलदार न्यायालय के विरुद्ध अनिश्चितकालीन हड़ताल का अधिवक्ता संघ ने किया प्रस्ताव।

तहसीलदार न्यायालय के विरुद्ध अनिश्चितकालीन हड़ताल का अधिवक्ता संघ ने किया प्रस्ताव।

तहसीलदार के न्यायालय पर बैठने पर तहसीलदार व अधिवक्ताओं में हुई बहस।

न्यायिक कार्य बाधित करने पर अधिवक्ताओं पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी का तहसीलदार पर अधिवक्ता समिति ने लगाया आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर अधिवक्ता संघ के द्वारा कलेक्ट्रेट बार के समर्थन में बुधवार से सगड़ी के सभी न्यायालय बहिष्कार कार्य जारी था। जिसको लेकर सगड़ी तहसीलदार न्यायालय की कुर्सी पर बैठकर न्यायिक कार्य करने में लगे हुए थे जिस पर सगड़ी अधिवक्ता संघ ने विरोध किया सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह व अधिवक्ताओं में बहस व नोंकझोक हुई जिस पर अधिवक्ता समिति ने बैठक कर सगड़ी तहसीलदार के न्यायालय के विरुद्ध प्रस्ताव पारित किया। जिसमें मुख्य रुप से तहसीलदार न्यायालय के अनिश्चितकालीन बहिष्कार की घोषणा की गई। वही तहसीलदार के व्यवहार की निंदा करते हुए अधिवक्ता की विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की धमकी देने का आरोप लगाया गया। प्रस्ताव की एक कापी जिला कलेक्ट्रेट न्यायालय वही एक काफी इलाहाबाद बार बेंच को भेजी गई। वही कलेक्ट्रेट बार के समर्थन में उपजिलाधिकारी सहित अन्य न्यायालयों का बहिष्कार कार्य जारी रखने व व्यवहार की अधिवक्ता समिति के द्वारा बैठक में प्रस्ताव पारित कर निंदा की गई। वहीं 10 तक उपजिलाधिकारी अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर हल निकालने की समय सीमा निर्धारित की गई। बैठक की अध्यक्षता ओंकार नाथ त्रिपाठी संचालन मंत्री सुर्यभान यादव ने किया इस दौरान अधिवक्ता समिति के अविनाश राय सोनू प्रदीप राय अमरिंदर सिंह मणिकेश्वर मिश्रा मनसा यादव वेद प्रकाश राय अनिल सिंह दुर्गेश तिवारी सहित दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment