महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के महाविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव मालटारी महाविद्यालय पर आज।
क्षेत्राधिकारी सगड़ी ने भ्रमण कर किया निरीक्षण दिए दिशा निर्देश।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ के प्रथम महाविद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव मालटारी महाविद्यालय पर होगा। प्रोफेसर शुचिता श्रीवास्तव प्राचार्य एवं मुख्य चुनाव अधिकारी श्री गाँधी पी जी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ के साथ चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यवस्था का निरीक्षण क्षेत्राधिकारी सगड़ी सौम्या सिंह व जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने किया। इस दौरान नामांकन से लेकर मतदान और चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए क्षेत्राधिकारी सगड़ी सौम्या सिंह ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। श्री गाँधी पी जी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ में दिनाँक 30.11.2022 दिन बुधवार को महाविद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव सम्पन्न होगा।जिसमें आजमगढ़ के 10 और मऊ जनपद के 04 एडेड महाविद्यालय के शिक्षक मतदान करेगें। इस चुनाव में अध्यक्ष का एक पद,उपाध्यक्ष 03 पद जिसमें एक पद महिला शिक्षिका के लिये आरक्षित,महामंत्री का एक पद,संयुक्त मंत्री का तीन पद जिसमें एक पद महिला शिक्षिका के लिये आरक्षित,कोषाध्यक्ष का एक पद,कार्यालय मंत्री का एक पद जो आजमगढ़ जनपद के किसी भी महाविद्यालय के शिक्षक और शिक्षिका के लिये है। और प्रान्तीय प्रतिनिधि का दो पद और सह मँत्री का एक पद जो अधिवेशन सम्पन्न कराने वाले महाविद्यालय शिक्षक संघ इकाई से किसी भी सदस्य शिक्षक और शिक्षिका में से एक को प्राप्त होगा। जिसके नामांकन से लेकर मतदान तक चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यवस्था का निरीक्षण क्षेत्राधिकारी सगड़ी ने किया।
No comments:
Post a Comment