Thursday, November 24, 2022

बाबू संत प्रसाद राय विद्यालय पर मनाया गया वार्षिकोत्सव।

बाबू संत प्रसाद राय विद्यालय पर मनाया गया वार्षिकोत्सव।

विद्यालय पर आयोजित हुआ विविध कार्यक्रम।

कक्षावार सर्वश्रेष्ठ छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बछउर खुर्द (रामगढ) बाबू संत प्रसाद राय इंटर कॉलेज पर भव्य रुप से धूमधाम के साथ वार्षिक उत्सव मनाया गया इस दौरान बच्चों के द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए वही विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार के दिन में 1:00 बजे बाबू संत प्रसाद राय इंटर कॉलेज पर पूर्व विधायक वंदना सिंह व भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह के द्वारा सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मशाल दौड़ जूनियर रेस के अतिरिक्त विद्यालय के छात्राओं के द्वारा डांडिया,शिव तांडव,रस्साकशी, खेल नृत्य,किसान गीत,पिरामिड शो सहित विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य दीपक राय व पूर्व विधायक वंदना सिंह ने विद्यालय में कक्षा बार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रबंधक दीपक राय,सन्तोष सिंह टिप्पू,ध्रुव सिंह, प्रेमप्रकाश राय,कमलेश राय, राजेश राय,जसवंत सिंह,नीरज राय सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय क्षेत्र के अभिभावक व छात्र-छात्राए मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment