छात्रों को मतदाता बनने के लिए किया गया जागरूक।
केएन सिंह महिला महाविद्यालय में चला मतदाता जागरूकता अभियान।
लोकसभा मतदाता बनने के लिए छात्रों को किया गया फार्म वितरित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में स्थित के, एन, सिंह महिला महाविद्यालय पर लोकसभा चुनाव के पूर्व मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें छात्रों को मतदाता बनने के लिए फार्म वितरित किया गया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को दिन में 2:00 बजे केएन सिंह महिला महाविद्यालय पर बीटीसी व बीएड की छात्राओं को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया वही छात्रों को फार्म भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने मतदाता जागरूकता पर छात्रों ने एक से बढ़कर एक पोस्टर का निर्माण किया। वही विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए सगड़ी नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा ने लोकतंत्र के महत्व को समझाते हुए मतदाता बनने के लिए छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान निर्वाचन आर के रमेश चंद पांडेय ने छात्रों को फार्म वितरित किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के प्राचार्य डॉ गोविंद तिवारी,डॉ सर्वेंद्र बहादुर सिंह, लालजी,रविन्द्र यादव सहित सैकड़ों की संख्या छात्रा मौजूद रही।
No comments:
Post a Comment