गांव के मंदिर परिसर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान।
विवाह के एक महीने पूर्व ही युवक ने मंदिर परिसर में फांसी लगाकर की आत्महत्या।
युवक की मौत पर परिवार में मचा कोहराम ।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़़ी रौनापार थाना क्षेत्र के संरगहासागर गाँव के मंदिर परिसर में युवक ने रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी विवाह के एक महीने पूर्व युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम।
जानकारी के अनुसार संदीप शर्मा पुत्र स्व0 जवाहर शर्मा उम्र 22 साल निवासी संरगहासागर गांव के प्राथमिक विद्यालय के समीप शिव मंदिर परिसर में सोमवार की सुबह 9:00 बजे रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी वही गांव के लोगों ने उसे मंदिर में जाते हुए देखा तो समझा था कि पूजा करने के लिए मंदिर में गया हुआ है। सोमवार की सुबह 10:30 बजे गांव की एक महिला मंदिर में पूजा करने गई हुई थी तो परिक्रमा करते समय मंदिर के पीछे रस्सी के सहारे लटका हुआ शव देखा तो शोर मचाया ग्रामीणों ने पहुंचकर परिवार व रौनापार पुलिस को सूचित किया घटनास्थल पर रौनापार पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया ग्रामीणों ने बताया कि संदीप शर्मा मानसिक रूप से बीमार था। जिसका इलाज लखनऊ से चल रहा था। एक दिन पूर्व लखनऊ से दवा लेकर वापस घर पर आया हुआ था। जिसने मंदिर परिसर में फांसी लगाकर जान दे दी। वही 3 दिसंबर को संदीप शर्मा का विवाह महराजगंज क्षेत्र में होना तय हुआ था जिसकी तैयारियां की जा चुकी थी। रिश्तेदारी में कार्ड बट चुके थे। संदीप शर्मा अपने चार भाई बहनों में तीसरे नंबर पर था। दो बहनों और एक छोटे भाई का विवाह हो चुका है। उसके पिता की 4 साल पूर्व मृत्यु हो चुकी है। वही उसकी माता प्रेमा देवी व उसकी दो बड़ी बहने साधना व संगीता का रो-रो कर बुरा हाल हुआ है। रौनापार पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया।
No comments:
Post a Comment