उपजिलाधिकारी ने बिलरियागंज नगर पंचायत में पालिथिन की जांच कर वसूला 20 हजार जुर्माना।
बिलरियागंज व महाराजगंज नगर पंचायत में उपजिलाधिकारी ने की जांच साफ सफाई के निर्देश।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बिलरियागंज नगर पंचायत व महाराजगंज नगर पंचायत में उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने किया निरीक्षण दुकानों से पॉलिथीन जब्त कर वसूला 20 हजार जुर्माना वही साफ-सफाई के दिए निर्देश।
जानकारी के अनुसार उप जिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह व न्यायिक उपजिलाधिकारी प्रेमचंद मौर्या ने मंगलवार की सुबह 9:00 बजे बिलरियागंज नगर पंचायत में भ्रमण कर साफ सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत में निरंतर शाम को फागिंग कराने के साथ नाली व सड़क की साफ सफाई के लिए निर्देशित किया इस दौरान नगर पंचायत में स्थित दुकानों पर पॉलिथीन के विरुद्ध अभियान चलाकर पॉलिथीन जप्त की। वही दुकानदारों से 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला जिसके बाद महाराजगंज नगर पंचायत में भ्रमण कर साफ-सफाई का निरीक्षण किया वही महाराजगंज नगर पंचायत में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया जहां साफ सफाई के लिए निर्देशित किया।
No comments:
Post a Comment