बिना मानक के धड़ल्ले से चल रहे सगड़ी क्षेत्र में पब्लिक स्कूल ।
स्कूल के बच्चे की मौत के बाद जांच की डर से दर्जनों स्कूल रहे बन्द ।
स्कूली वाहनों में नही रह रहे कंडेक्टर और अध्यापक ।
सो रहे परिवहन विभाग के अधिकारी ।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में धड़ल्ले से बिना मान्यता के एवं मानक के प्राइवेट पब्लिक स्कूल संचालित किए जा रहे हैं पर ऐसे विद्यालयों पर परिवहन विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं शासन प्रशासन पूरी तरह से आंखें मूंदे हुए है। जिस वजह से आए दिन स्कूली छात्र मौत के गाल में समा जा रहे हैं। जहां शुक्रवार को जीयनपुर क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल के एक बच्चे की वाहन से उतरते हुए मौत हो गई जबकि चालक कान में ईयर फोन लगाकर वाहन चला रहा था और वाहन के अंदर न तो कंडक्टर मौजूद था ना ही कोई अध्यापक। जबकि वाहन में दोनों तरफ दरवाजे लगे हुए थे साथ ही साथ विद्यालय की अधिकतर गाड़ियों पर न तो चालक का मोबाइल नंबर लिखा हुआ है और ना ही विद्यालय का नाम धड़ल्ले से पब्लिक स्कूल आए दिन खोले जा रहे हैं। वह भी बिना मान्यता के जबकि बिना मानक के संचालित हो रहे ऐसे प्राइवेट विद्यालयों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। शुक्रवार को एक स्कूल की गाड़ी से अजमतगढ़ बाजार में घर पर उतरते हुए उसी वाहन से कुचल कर मौत हो जाने के बाद शनिवार को क्षेत्र में दर्जनों स्कूल बंद पाए गए जिसकी मुख्य वजह थी कि जांच के दौरान विद्यालय बंद रहेंगे तो किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हो सकेगी। जबकि ऐसे विद्यालयों पर शासन- प्रशासन परिवहन विभाग पूरी तरह से आंखें मूंदे हुए हैं और धड़ल्ले से संचालित किए जा रहे है स्कूल। शिक्षा विभाग ऐसे विद्यालयों पर मौन साधे पड़ा है। जबकि बिना मान्यता के और मानक के विपरीत नहीं चलाए जा सकते। विद्यालय बंद पाए जाने पर कई प्रबंधकों ने कहा कि विद्यालय छात्र के शोक में बंद किया गया है जबकि हकीकत कुछ और है जांच से बचने के लिए ऐसे विद्यालयों को बंद कर दिया गया है।
No comments:
Post a Comment