Tuesday, November 1, 2022

दो पक्षों के जमीनी विवाद में न्यायालय के आदेश पर हटाया गया कब्जा।

न्यायालय के आदेश पर मकान पर चला बुलडोजर।

उच्च न्यायालय में मामला विचाराधीन।

दो पक्षों के जमीनी विवाद में न्यायालय के आदेश पर हटाया गया कब्जा। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर बखालिस बाजार में न्यायालय के पूर्व के आदेश पर मंगलवार की देर शाम को न्यायालय के अमीन कौशल कांत सिंह की नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया मकान का अंश।
जानकारी के अनुसार तपेश्वर यादव निवासी शाहपुर नेवादा व रामहरक यादव निवासी दाउदपुर का जमीन विवाद का मुकदमा आजमगढ़ न्यायालय में वर्ष 1987 से चल रहा था। जिसमें वर्ष 1998 में शाहपुर नेवादा निवासी तपेश्वर यादव के पक्ष में न्यायालय ने आदेश दिया था। जिसके अनुपालन में न्यायालय के अमीन कौशल कांत सिंह के नेतृत्व में जीयनपुर थाने के एस आई रामगोपाल त्यागी पुलिस बल के मौजूदगी में मकान का कुछ अंश जेसीबी से गिराया गया। वही इस विवाद का मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। वही मकान के उस हिस्से में रखे सामान को हटाने के बाद जेसीबी से मकान गिराने का कार्य किया गया। इस दौरान लोगों में न्यायालय के पूर्व के आदेश पर मकान गिराए जाने को लेकर देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में बाजार के लोग जूटे रहे।

No comments:

Post a Comment