पत्नी की तहरीर पर पांच के विरुद्ध दर्ज हुआ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा।
पति सहित सास ससुर देवर और देवरानी पर दर्ज हुआ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा।
पत्नी ने पति पर बुलेट गाड़ी दहेज में ना देने पर की मारपीट।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर पत्नी की तहरीर के बाद पुलिस ने पति सहित सास,ससुर,देवर और देवरानी पर दर्ज किया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा।
जानकारी के अनुसार सरिता पुत्री मनमौजी निवासी बाग सलेमपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ का विवाह वर्ष 2017 में विर्देश पुत्र पतिराम निवासी मानिकपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुआ विवाह के बाद सरिता अपनी ससुराल में पति के साथ रह रही थी। वही ससुराल के परिजन दहेज की मांग को लेकर सरिता को शुरू से परेशान करते थे। सरिता के पास एक ढाई साल की पुत्री भी है। जीयनपुर थाने पर तहरीर देकर सरिता ने आरोप लगाया कि उसके पति विर्देश,सास फूलमती, ससुर पतिराम,देवर बृजेश व देवरानी निशा के द्वारा दहेज में बुलेट की मांग को लेकर बार-बार मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता था। जीयनपुर पुलिस ने आरोपी के ऊपर दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मुकदमा पंजीकृत कर तलाश में जुट गई है।
No comments:
Post a Comment