बाल दिवस पर राजकीय विद्यालय अजमतगढ़ में आयोजित हुआ बाल मेला।
बच्चों ने स्टाल लगाकर बेचा समोसा गोलगप्पा चाऊमीन।
बाल मेला में हुए विविध कार्यक्रम लगी रही भीड़।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ राजकीय विद्यालय पर बाल दिवस पर आयोजित हुआ बाल मेला बच्चों ने बेचा समोसा गोलगप्पा चाऊमीन शिक्षकों परिजनों ने लिया आनंद।
जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह 10:00 बजे बाल दिवस के अवसर पर राजकीय विद्यालय पर बाल मेला का आयोजन किया गया प्राचार्य चंदा सिंह ने पंडित जवाहर लाल नेहरू व सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर फीता काटकर बाल मेला का उद्घाटन किया। बाल मेला में कक्षा 6 से लेकर इंटर तक के छात्राओं ने चांद बीबी,रजिया सुल्ताना,मदर टेरेसा,इंदिरा गांधी,रानी लक्ष्मीबाई,महादेवी वर्मा,मैडम क्यूरी,मैरी काम,कल्पना चावला,उदा देवी प्रसिद्ध महिलाओं के नाम पर 10 -15 छात्राओं ने टीम बनाकर अलग-अलग स्टाल लगाकर गुब्बारा समोसा गोलगप्पा छोला चाउमीन सहित विविध खाने-पीने का सामान बेचा। वहीं विद्यालय के शिक्षक परिजन व कर्मचारियों ने बच्चों के सामान खरीद कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान विद्यालय पर सांस्कृतिक व खेल के आयोजन किए गयें। प्राचार्य चंदा सिंह ने बताया कि बाल दिवस पर परंपरा के अनुरूप बाल मेला का आयोजन किया जाता है जिससे छात्राओं के सर्वांगीण विकास हो सके। इस दौरान अनुपमा सिंह, उज्मी सिद्धकी,सोनी जायसवाल, शाहिस्ता खातून,आशा राय, सरिता राय सहित शिक्षक व कर्मचारी और सैकड़ों छात्राएं मौजूद रहीं।
No comments:
Post a Comment