अजमतगढ़ मे मनरेगा काम की हुई की जांच,
कमियों के सापेक्ष आंकलन के बाद होगी वसूली।
अपर आयुक्त मनरेगा लखनऊ के निर्देश पर हुई डीघवनिया काजी गांव की जांच।
जांच की पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ ब्लॉक के डीघवनिया काजी गांव में बुधवार को जांच टीम पहुंची। जहां मनरेगा द्वारा कराए गए 11 कार्यों की जांच की गई। कायों में कमी मिलने पर आरके सिंह ने कहा कि मानक की जांच कर संबंधित से धनराशि की वसूली के साथ-साथ अन्य विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। जांच के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
जानकारी के अनुसार अपर आयुक्त मारेगा लखनऊ के निर्देश पर अजमतगढ़ ब्लॉक के डीडवनिया काजी गांव में मंडलीय प्राविधिक परीक्षण ग्रामीण विकास अधिकारी आरके सिंह ने 11 पत्रावली की बिंदुवार जांच की। जिसमें गांव में पूर्व में कराए गए जांच के क्रम में बुधवार को जांच की गई जहाँ जांच टीम ने इण्टरलाकिंग,नाला,कच्चा कार्य आदि के कार्यो की जांच की गई।
वही जांच टीम ने बारीकी से एक एक कार्यों की जांच शुरू की एवं इंटरलॉकिंग की खुदाई आदि कराई। और ग्रामीणों की शिकायतें भी सुनी साथ ही साथ कई ग्रामीणों से भी पूछताछ किया जांच के दौरान ब्लॉक के कई ग्राम विकास अधिकारी मौजूद थे। हालांकि जांच सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ की गई और जांच लगभग 5:30 तक की गई लंबी जांच के दौरान ग्रामीणों को भी सुनते हुए उन्होंने जांचा परखा और कहा कि आपके पास यदि कोई शिकायत हो तो आप लोग भी बताए पर ग्रामीणों ने किसी प्रकार की शिकायत नहीं की।जिस पर मंडलीय प्राविधिक परीक्षण ग्रामय विकास अधिकारी आरके सिंह ने कहा कि पूर्व में मनरेगा आयुक्त लखनऊ द्वारा की गई थी इसी के क्रम में जांच की जा रही है । जांच में अभी तक जांच ठीक मिली पर कुछ कार्यों में लापरवाही बरती गई है। मानक आदि का मिलान करने के बाद यदि कमी पाई गई तो वसूली करते हुए कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ग्रामय विकास अधिकारी कमलेश कुमार ग्राम विकास अधिकारी अमरदीप शर्मा अमरेश मौर्य सहित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश कुमार यादव सहित गांव के तमाम लोग मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment