जीयनपुर थाना पर पहुंची किन्नरों ने अपनी मौसी की लड़की के लिए मांगा न्याय।
मौसी की लड़की को पति द्वारा मारने पीटने का लगाया आरोप।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर आधा दर्जन किन्नरों ने पहुंचकर रिश्तेदार के पति पर मारने पीटने का लगाया आरोप।
जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 10:00 बजे आधा दर्जन किन्नर काजल स्मृति रजनी पायल ज्योति ने अपने रिश्तेदार हेमंती पुत्री देवंती देवी निवासी अजमतगढ़ का विवाह 5 वर्ष पूर्व रविंद्र कुमार पुत्र राधे निवासी चंगईपुर से हुआ था। जिसके पास 2 बच्चे भी हैं वही रविंद्र के ऊपर आरोप लगाया कि अपनी पत्नी हेमंती को मायके अजमतगढ़ में छोड़ दिया है और बार-बार मारते पीटते हैं। जिसको लेकर जीयनपुर थाने पर किन्नरों ने पहुंचकर हंगामा मचाया और प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की वहीं देर तक थाने पर कार्रवाई को लेकर बैठी रही कार्यवाही के आश्वासन पर थाने से गयी।
No comments:
Post a Comment