प्रथम प्रयास में एमबीबीएस में मिला प्रवेश परिवार में खुशी।
सेंट जेवियर्स जीयनपुर की छात्रा का एमबीबीएस में हुआ चयन क्षेत्र में हर्ष।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जमसर निवासी छात्रा का पहले ही प्रयास में एमबीबीएस कानपुर में हुआ चयन परिवार व विद्यालय में मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार।जानकारी के अनुसार कीर्तिका राज पुत्री संजय कुमार ने नीट 2022 में 4690 रैंक पाकर पहले ही प्रयास में गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज कानपुर में चयन हुआ कृतिका के चयन से उसके पिता मालटारी इंटर कॉलेज में अध्यापक के पद पर कार्यरत संजय कुमार व उनकी माता अध्यापिका रंजना देवी ने उनको मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। वही कृतिका सेंट जेवियर जीयनपुर विद्यालय की छात्रा रही है। जिसने हाई स्कूल में 96% व इंटर में 94% अंक लाकर परिवार व कालेज का नाम रोशन किया था। वही राजस्थान के कोटा में मेडिकल की तैयारी कर रही थी जिसने नीट 2022 की परीक्षा में पहली बार सम्मिलित हुई और पहले ही प्रयास में एमबीबीएस में चयन हुआ जिससे परिवार व विद्यालय में खुशी का माहौल है। सेंट जेवियर्स विद्यालय जीयनपुर के डायरेक्टर संजय पाठक ने विद्यालय परिवार में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर लोगों ने खुशी का इजहार किया।
No comments:
Post a Comment